फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana: चुनावी नतीजों को लेकर हुई कहासुनी, साथी के बचाव में आए ऑटो ड्राइवर की ईंट मारकर हत्या

Wed, 05 Jun 2024 03:16 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

मारपीट में घायल हुए अभय ने बताया कि वह और उसका दोस्त श्रीनिवास ऑटो चालक हैं। वे ढंढारी स्टेशन के बाहर खड़े थे। चुनाव परिणाम को लेकर कुछ युवकों से उसकी कहासुनी हो गई तो युवकों ने उसे पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
लुधियाना में हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लुधियाना में ढंढारी रेलवे स्टेशन के बाहर चुनावी नतीजों को लेकर हो रही बातचीत कहासुनी में बदल गई। इसी दौरान एक ऑटो चालक को युवकों ने पीट दिया। जब उसका साथी उसे छुड़वाने के लिए आया तो आरोपियों ने ईंट से हमला कर उसे बुरी तरह से घायल कर दिया।
विज्ञापन


घायल अभय और उसके साथी श्रीनिवास को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया जहां श्रीनिवास की मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद चौकी ग्यासपुरा की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जांच के बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के पास अभी तक कोई बयान लिखवाने नहीं आया है। पुलिस का कहना है कि बयान के बाद आरोपियों पर मामला दर्ज कर लिया जाएगा।

मारपीट में घायल हुए अभय ने बताया कि वह और उसका दोस्त श्रीनिवास ऑटो चालक हैं। वे ढंढारी स्टेशन के बाहर खड़े थे। चुनाव परिणाम को लेकर कुछ युवकों से उसकी कहासुनी हो गई तो युवकों ने उसे पीटना शुरू कर दिया। आरोपियों ने अभय पर ईंट से वार करने शुरू कर दिए। 
विज्ञापन


श्रीनिवास बीच बचाव कराने के लिए आगे आ गया तो आरोपियों ने अभय को छोड़ कर श्रीनिवास पर हमला कर दिया। उसके साथ काफी मारपीट की गई और सिर पर ईंट से हमला कर उसे घायल कर दिया। इसके बाद घायल श्रीनिवास को अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसकी मौत हो गई। 

चौकी ग्यासपुरा के इंचार्ज एएसआई धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि शव तो पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मगर पुलिस के पास अभी तक किसी ने कोई बयान दर्ज नहीं करवाया है। बयान के बाद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें