फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिक्योरिटी गार्ड को बंधक बना एटीएम लूटने का प्रयास

Tue, 28 Jun 2016 09:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
atm - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
नकाबपोश लुटेरा गिरोह के छह सदस्यों ने गिल रोड स्थित दयाल स्वीट शॉप के पास बने आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम को लूटने की कोशिश की। लुटेरों ने सोमवार देर रात एटीएम में घुसकर सिक्योरिटी गार्ड को बंधक बनाकर उसके साथ मारपीट की। मारपीट के दौरान आरोपियों ने उसकी बाजू पर सुए मारे और एटीएम को काट दिया, लेकिन आरोपी एटीएम को लूटने में कामयाब नहीं हो सके। बसंत पार्क चौकी पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


एटीएम में सिक्योरिटी गार्ड रमेश बांका ने कहा कि वह पिछले काफी समय से एटीएम में बतौर सिक्योरिटी गार्ड तैनात है। वह रोजाना शटर बंद कर एटीएम के अंदर सोता है। सोमवार रात को भी वह शटर को कुछ खुला रख सोया हुआ था ताकि किसी ने इमरजेंसी में पैसे निकालने हो तो वह शटर खोल देगा। करीब डेढ़ बजे एटीएम के बाहर एक गाड़ी आकर रुकी।

गाड़ी में छह युवक थे। उन्होंने एटीएम का शटर खोला और अंदर घुस आए। सभी युवकों ने मुंह पर रुमाल बांध रखा था। अंदर घुसते ही लुटेरों ने शटर बंद कर दिया। उनका एक साथी सीसीटीवी कैमरो पर काले रंग का स्प्रे करने लगा। लुटेरे उसे धक्का देकर पीछे बने कमरे में ले गए और उसे बंधक बना लिया। इसके बाद लुटेरों ने गैस कटर निकाला और एटीएम काटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


वह काफी समय तक गैस कटर से मशीन काटते रहे, लेकिन कैश बाक्स तक नहीं पहुंच सके। जब कैश नहीं निकला तो एक युवक ने सभी को गालियां देनी शुरू कर दीं। इसके बाद लुटेरों ने उसके साथ मारपीट की। उसके बाद सभी लुटेरे भाग गए। एक लुटेरा जाते हुए रमेश की जेब से उसका मोबाइल फोन भी ले गया। थाना शिमलापुरी के एसएचओ सब इंस्पेक्टर संजीव कपूर ने कहा कि छह लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। लुटेरों ने सीसीटीवी कैमरे पर स्प्रे कर दिया था, लेकिन एटीएम के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे में सब कैद है। वहां की फुटेज मंगवाई गई है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें