फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम बदलकर ठगी करने के चार आरोपी काबू 

Mon, 05 Sep 2016 09:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
Arrest
विज्ञापन
एटीएम बदलकर लोगों को ठगने के आरोप में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। ठगी का मुख्य आरोपी आजाद तौर पर दो बार पार्षद का चुनाव लड़ चुका है।
विज्ञापन


आरोपी राहों रोड पर एटीएम के अंदर वारदात करने की फिराक में था जब पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके तीन साथियों को भी पकड़ लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से विभिन्न बैंकों के 18 एटीएम कार्ड भी बरामद किए हैं। गिरोह के मुख्य आरोपी अंकुश कुमार, जगदीश सिंह, जोनी जैन और हरीश कुमार के खिलाफ मामला दर्ज सोमवार को अदालत में पेश किया गया। जहां से उन्हें पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। 

पुलिस के मुताबिक आरोपी एटीएम से पैसे निकलवाने आने वाले लोगों को बातों में लगाकर उनका एटीएम बदल लेते थे और पैसे निकलवा लेते थे। पुलिस ने सूचना पर छापामारी की और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि गिरोह का मुख्य सरगना अंकुश कुमार वार्ड नंबर 73 से दो बार आजाद तौर पर पार्षद चुनाव लड़ चुका है। दोनों बार वह हार गया था। आरोपियों के खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक अंकुश इतना शातिर था कि वह एटीएम में पैसे निकलवाने आए व्यक्ति को पहले अपनी बातों में लगा उसका कोड जान लेता, फिर उससे एटीएम कार्ड बदल कर पैसे निकाल लेता। जहां अंकुश वारदात करता था, वह दोबारा वहां नहीं आता था। एक-एक कर उसके अन्य साथी उस इलाके के एटीएम पर वारदात करते और इलाका बदल लेते। इसके अलावा ये आरोपी लूटपाट व चोरी भी करते थे। जांच अधिकारी गुरप्रीत सिंह ने कहा कि पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें