फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana: हथियारबंद युवकों ने गोलियां चला लहराए हथियार, तीन अज्ञात सहित 15 नामजद

Thu, 18 Dec 2025 03:50 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

पहले युवकों ने गरेवाल कालोनी इलाके में एक डाक्टर की दुकान पर हमला किया और उसके बाद स्वतंत्र नगर इलाके में टोनी नाम के युवक का घर ढूंढते रहे। जब आरोपियों को टोनी का घर पता चला तो उसके घर के बाहर हथियार लहराए और उसे गालियां देकर बाहर आने के लिए कहा।
विज्ञापन
Crime Scene - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लुधियाना में देर रात कुछ युवकों ने टिब्बा रोड के स्वतंत्र नगर इलाके में गोलियां चला दी और तेजधार हथियार लहरा कर इलाके में दहशत का माहौल बना दिया। आरोपी किसी युवक का घर ढूंढ रहे थे। सूचना मिलने के बाद थाना टिब्बा की पुलिस मौके पर पहुंच गई। 
विज्ञापन


पुलिस ने जांच के बाद अजय दीप सिंह, गुरजोत सिंह, निर्मल सिंह, करण, सागर, जस्सी, हर्ष, मच्छी, निखिल बिल्ला, राजा, मन्ना, रोहित और तीन अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

जानकारी के अनुसार पहले युवकों ने गरेवाल कालोनी इलाके में एक डाक्टर की दुकान पर हमला किया और उसके बाद स्वतंत्र नगर इलाके में टोनी नाम के युवक का घर ढूंढते रहे। जब आरोपियों को टोनी का घर पता चला तो उसके घर के बाहर हथियार लहराए और उसे गालियां देकर बाहर आने के लिए कहा। इसी दौरान आरोपियों ने वहां रिवाल्वर निकाल कर पांच से छह गोलियां चला दी। गोलियों की आवाज सुन आस-पास के लोग अपने घरों में चले गए।
विज्ञापन


आरोपियों ने ललकारें मारे और धमकियां दी। जिसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए तो लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने घटनास्थल पर जांच की। जांच के दौरान पता चला कि आरोपियों ने वहां खड़े कुछ वाहनों को क्षति पहुंचाई है। पुलिस ने घटनास्थल से कुछ दूरी पर एक युवक को काबू कर लिया, जबकि बाकी फरार हो गए। पुलिस आरोपियों का पता लगाने में जुटी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें