शराब के नशे में किराएदार महिला से दुष्कर्म
लुधियाना। शराब के नशे एक व्यक्ति ने अपने ही घर में किराए पर रहने वाली महिला के साथ दुष्कर्म जैसी वारदात को अंजाम दिया। इतना ही नहीं आरोपी ने शराब के नशे में पीड़ित महिला से मारपीट भी की। जब आरोपी बाहर रॉड लेने के लिए गया तो पीड़िता ने खुद को बंद कर लिया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस के आने से पहले ही आरोपी फरार हो गया। थाना सराभा नगर पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर तलविंदर सिंह उर्फ बाज के खिलाफ दुष्कर्म और मारपीट का मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।