गैंगस्टर काका देसी कट्टे के साथ काबू
विवाह समारोह में की थी फायरिंग, पिंदरी व जग्गू गैंग से जुड़ा है आरोपी गैंगस्टर
अमर उजाला ब्यूरो
रोपड़। सीआइए स्टाफ -2 ने पिंदरी व जग्गू पहलवान गैंग से संबंधित एक गैंगस्टर को पकड़ने का दावा किया है। पकड़ा गया गैंसस्टर अवैध माइनिंग का गुंडा टैक्स वसूलने में लिप्त बताया जा रहा है।
सीआइए स्टाफ-2 के इंचार्ज अमरबीर सिंह ने बताया कि 22 फरवरी को नंगल के गांव भलाण में विवाह समारोह दौरान गोली चलने से करनैल सिंह तथा दिनेश कुमार घायल हो गये थे। दोनो घायलों को चंडीगढ़ के सेक्टर 32 स्थित अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस ने इस संबंध में 23 फरवरी को इरादा कत्ल समेत कई धाराओं में अज्ञात लोगो पर मामला दर्ज किया गया था। जांच के दौरान वारदात के तार गैंगस्टर सतीश कुमार उर्फ काका निवासी गांव भलाण तक पहुंचे। पुलिस ने गैंगस्टर सतीश कुमार उर्फ काका को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाकी साथी अभी फरार है। इंस्पेक्टर ने बताया कि पकड़े गए गैंगस्टर सतीश कुमार उर्फ काका से एक देसी कट्टा तथा 12 बोर के तीन कारतूस और दो खोल बरामद हुए है। उन्होंने बताया कि सतीश ने पुरानी रंजिश के चलते ही विवाह समारोह में फायर किये थे। सतीश कुमार उर्फ काका पर जिले के नंगल, आनंदपुर साहिब तथा नूरपुरबेदी में कुल 18 मामले दर्ज है चार मामलों में पुलिस को इसकी तलाश थी। सतीश कुमार अवैध माइनिंग के कारोबार में भी लिप्त था तथा यह माइनिंग के गुंडा टैक्स की वसूली करता था। पकड़ा गया सतीश गैंगस्टर पिंदरी के काफी नजदीक है।