काउंसिल ईओ से दुर्व्यवहार, केस दर्ज
बरनाला। नगर काउंसिल के ईओ परविंदर सिंह ने वीआईपी पिज्जा के मैनेजर नवदीप सिंह चहल निवासी बरनाला के खिलाफ सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने का मामला दर्ज करवाया है। थाना सिटी के एएसआई परमजीत सिंह ने बताया कि ईओ नगर काउंसिल परविंदर सिंह की अगुवाई में शहर में नाजायज कब्जे हटाने की मुंहिम चलाई जा रही थी। काउंसिल के कर्मचारी वीआईपी पिज्जा के अवैध बोर्डों के हटाने लगे। इस दौरान मैनेजर नवदीप सिंह चहल अपने साथ 4-5 और नौजवान लेकर आ गया और उनके साथ दुर्व्यवहार करने लगा। ईओ व पूरी टीम को धमकियां दी। ईओ परविंदर सिंह की शिकायत पर वीआईपी पिज्जा के मैनेजर व उसके साथियों के खिलाफ सरकारी ड्यूटी में विघ्न डालने का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।