फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लास्टिक कारोबारी की आंखों में मिर्ची पाऊडल डाल लूट की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
बेटे के साथ दुकान बंद कर स्कूटर से जा रहा था घर
विज्ञापन

लुटेरों ने दुकान की चाबियों वाला बैग छीनने की कोशिश की
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। गिल रोड से दुकान बंद कर घर जा रहे प्लास्टिक कारोबारी को लुटेरा गिरोह के सदस्यों ने मंगलवार देर रात मिर्च झाेंककर लूट करने की कोशिश की। आरोपियों ने कारोबारी के हाथ में पकड़े चाबियों वाले बैग को लूटने की कोशिश की। जब वह कामयाब नहीं हो सके तो लोगों के इकट्ठा होने पर आरोपी फरार हो गए। सूचना मिलने के बाद थाना डिवीजन छह की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने इस मामले में भारत नगर चौक निवासी अनुज पपनेजा की शिकायत पर अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

अनुज पपनेजा की ओर से पुलिस के पास दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक उसकी गिल रोड पर प्लास्टिक की दुकान है। वह और उसके पिता गुलशन पपनेजा दुकान पर ही बैठते हैं। रोजाना की तरह मंगलवार देर रात को वह दुकान बंदकर स्कूटर से घर जा रहे थे। जब वह विश्वकर्मा चौक के पास पहुंचे तो एक युवक ने उन्हें रोक लिया। इसी दौरान युवक ने उसके पिता की आंखों में मिर्च झोंक दी।। इस कारण उनका संतुलन बिगड़ गया। इसी दौरान तीन आरोपी और वहां पहुंच गए। उन्होंने अनुज के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। इसी दौरान लुटेरों ने उसके पिता के हाथ में पकड़ा चाबियों वाला बैग छीनने की कोशिश की लेकिन उसके पिता ने बैग नहीं छोड़ा। अनुज ने तुरंत शोर मचाना शुस् कर दिया। लोगों के इकट्ठा होने पर आरोपी वहां से फरार होने में कामयाब हो गए। जांच अधिकारी ने बताया कि अब तक आरोपियों का कुछ पता नहीं चला है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की जा रही है। जल्द ही आरोपियों का पता लगा उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें