फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजिश के चलते दो सगे भाईयों पर तेजधार हथियार से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
रंजिश में दो सगे भाइयों पर तेजधार हथियार से हमला
विज्ञापन

दोनों सीएमसी अस्पताल में उपचाराधीन, दोनों की हालत है गंभीर
पिता के साथ दोनों भाई माता रानी का जागरण सुन लौट रहे थे घर
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। हबीबगंज इलाके में माता रानी का जागरण सुन अपने पिता के साथ घर लौट रहे दो सगे भाइयों पर कुछ युवकों ने तेजधार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों बुरी तरह से घायल हो गए। बीच बचाव करने आए पिता को भी हमलावरों ने पीट दिया। हमला करने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। दोनों घायलों को सीएमसी में दाखिल कराया गया है। उनकी पहचान राजेश कुमार (23) और सागर (20) के रूप में हुई है। सूचना मिलने के बाद थाना डिविजन दो की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने इस मामले में राजेश और सागर के पिता गुलशन की शिकायत पर संजय, शेखर, विशाल, साका और सन्नी के खिलाफ कई धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन

गुलशन कुमार ने बताया कि उनका पुराने कपड़े बेचने और खरीदने का कारोबार है। उनके दोनों बेटे भी उन्हीं के साथ काम करते हैं। राखी के त्योहार पर उनकी इलाके में रहने वाले आरोपियों के साथ ही कहासुनी हुई थी। लोगों के बीच बचाव के कारण मामला शांत हो गया था। उसके बाद आरोपी लगातार उन्हें धमकियां दे रहे थे कि उन्हें मौका आने पर देख लिया जाएगा। गुलशन कुमार के मुताबिक दो दिन पहले उनके इलाके में माता रानी का जागरण हो रहा था। वह और उनके बेटे जागरण सुनने के बाद अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान तेजधार हथियारों से लैस आरोपियों ने उन्हें रोक लिया और हमला कर बुरी तरह से घायल कर दिया। इसके बाद आरोपी धमकियां देते हुए फरार हो गए। गुलशन ने किसी तरह से लोगों की मदद से दोनों बेटों को इलाज के लिए सीएमसी अस्पताल पहुंचाया। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। उनकी तलाश में छापामारी की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें