युवती और महिला से दुराचार के आरोप में केस
बठिंडा। जिला पुलिस ने एक युवती और महिला से दुराचार आरोप में दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान रोहित कुमार निवासी शहीद भगत सिंह नगर और सोनी सिंह निवासी कपूरथला के तौर पर हुई है। शिकायतकर्ता ने बताया कि रोहित कुमार का उनके घर पर आना जाना था। इस दौरान उक्त आरोपी डरा धमकाकर उसके साथ दुराचार करता रहा। किसी को बताने के एवज में जान से मारने की धमकियां भी दीं। वहीं थाना सदर पुलिस को दी शिकायत में एक युवती ने बताया कि उसकी भाभी के भाई सोनी सिंह का अकसर उनके घर आता जाता था। आरोपी ने डरा धमकाकर उसके साथ दुराचार किया। थाना केनाल और सदर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।