सहकारी बैंक को लूटने की कोशिश
बठिंडा। तलवंडी साबो के गांव शेखपुरा में लुटेरों ने सहकारी बैंक को लूटने की कोशिश की। सूचना के बाद मौके पर पहुंची संबंधित थाने की पुलिस और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट जांच टीम ने जांच की। पुलिस बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे के जरिये चोरों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। बैंक के एक कर्मचारी विक्रम सिंह नेे बताया कि वह जब बुधवार सुबह बैंक में दाखिल हुए तो बिखरे पड़े सामान को देखकर दंग रह गए। उस कमरे में लगी खिड़की भी टूटी हुई थी। इसके बाद उन्होंने मामले की जानकारी बैंक उच्चाधिकारियों और संबंधित थाने की पुलिस को दी। पुलिस और जांच टीम ने आरोपियों के प्रिंगर प्रिंटों की बारीकियों से जांच की। अधिकारी और कर्मचारियों ने बताया कि फुटेज निकालकर पुलिस को दे दिया गया है।