फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हथियारों के बल पर सवारियों से करते थे लूटपाट

विज्ञापन
विज्ञापन
ऑटो गैंग के 4 लुटेरे गिरफ्तार
विज्ञापन

लुधियाना। हथियारों के बल पर सवारियों से लूटपाट करने वाले ऑटो गैंग के चार सदस्यों को थाना कोतवाली की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। घंटाघर के पास नाकाबंदी के दौरान गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने तेजधार हथियार और बिना नंबरी ऑटो बरामद किया है। इस मामले में पुलिस ने गांधी कालोनी निवासी संजय, विक्की और जमालपुर के रहने वाले रिक्की व अजय के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया। कोर्ट ने उन्हें दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी हुई है।
पुलिस के अनुसार घंटाघर के पास नाकाबंदी की गई थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी बिना नंबर वाले ऑटो पर घूम रहे है और बस स्टैंड व रेलवे स्टेशन से सवारियों को ले जाते ंहै और सुनसान जगह पर रोक कर हथियार के बल पर उनसे लूटपाट कर फरार हो जाते हैं। नाकाबंदी को देख कर आरोपी मुड़ने लगे तो पुलिस ने उन्हें किसी तरह से काबू कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में हथियार बरामद किए। थाना कोतवाली के एसएचओ इंस्पेक्टर हरजिंदर सिंह ने कहा कि पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर पता लगाने में जुटी हुई है कि उनके पास बिना नंबर का ऑटो कहां से आया। आरोपियों ने यह ऑटो चोरी किया है या फिर किसी से किराए पर लिया है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी हुई है कि आरोपियों के साथ गिरोह में कितने लोग शामिल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें