फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजिश के चलते तेजधार हथियारों हमला एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
तेजधार हथियार से हमला, एक घायल
विज्ञापन

राजपुरा। पुरानी रंजिश के कारण गांव बसंतपुरा में एक युवक को हथियारों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित दविंद्र सिंह की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में दविंद्र सिंह ने बताया कि गांव सराएवंजारा के एक युवक अजय कुमार से उसकी पुरानी रंजिश चल रही थी। पिछले दिन गांव के बाहर अजय कुमार के साथ उसकी तकरार हो गई और वह तेजधार हथियार लेकर आया और उस पर हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने उसे सिविल अस्पताल में दाखिल कराया। पुलिस ने दविंद्र सिंह की शिकायत पर अजय कुमार के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें