फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियानाः विधायक सिमरजीत सिंह बैंस को जान से मारने की धमकी मिली

Thu, 09 May 2019 06:17 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
विज्ञापन
सिमरजीत सिंह बैंस (फाइल फोटो) - फोटो : ani
विज्ञापन

पंजाब पुलिस के मोस्ट वांटेड गैंगस्टर सुखप्रीत सिंह बुड्ढा के साथी मंजोत सिंह गिल उर्फ मनी शूटर ने लोक इंसाफ पार्टी के प्रमुख और पीडीए के लुधियाना से प्रत्याशी सिमरजीत सिंह बैंस को जान से मारने की धमकी दी है। धमकी देने वाले ने बैंस को दो या तीन दिन में जान से मारने का दावा किया है।

विज्ञापन


मनी शूटर ने यह मैसेज पंजाबी अखबार के एक पत्रकार के सोशल मीडिया मैसेंजर पर मैसेज भेजा है। जिसमें उसने बताया कि वह गरीब लोगों के साथ धक्केशाही करता है और इसका अंजाम उसे भुगतना ही पड़ेगा। उधर, सिमरजीत सिंह बैंस के बड़े भाई विधायक जत्थेदार बलविंदर सिंह बैंस पुलिस कमिश्नर डॉ. सुखचैन सिंह गिल से मुलाकात कर शिकायत दी। पुलिस कमिश्नर ने मामले की जांच और आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है।

पुलिस कमिश्नर डॉ. सुखचैन सिंह गिल से मिलने पहुंचे विधायक बलविंदर सिंह बैंस ने बताया कि इस मामले की ऑडियो रिकार्डिंग भी उनके पास है। विधायक सिमरजीत सिंह बैंस को पहले भी धमकियां आ चुकी है। सरकार ने कोई एक्शन नहीं लिया। बलविंदर बैंस ने कहा कि अगर उन्हें, उनके भाई या फिर परिवार के किसी भी सदस्य को कुछ हुआ तो सीधे तौर पर सरकार जिम्मेदार होगी।
विज्ञापन


जिस व्यक्ति ने पंजाबी अखबार के पत्रकार के मैसेंजर पर मैसेज किया है वह खुद को गैंगस्टर सुखप्रीत सिंह बुड्डा का भाई और कभी साथी बताता है। मनी शूटर कुछ दिन पहले ही जेल से बाहर आया है।

धमकी देने वाले ने रात साढ़े नौ बजे मैसेज कर धमकियां दी है। इसके बाद जानकारी पुलिस अधिकारियों को दी गई। विधायक बलविंदर बैंस ने दावा किया कि लोकसभा चुनाव में बैंस काफी आगे चल रहे है। इससे सरकार को डर है कि वह जीत न जाएं और वह धमकियां देने के मामले में कुछ कार्रवाई नहीं कर रही।

मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के ध्यान में पहले भी मामला लाया गया था। कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब फिर उन्होंने पुलिस कमिश्नर से बात की है, जिन्होंने आश्वासन दिया है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें