फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खन्ना पुलिस एक ओर नाईजीरियन नशे सहित किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हेरोइन के साथ नाइजीरियन गिरफ्तार
विज्ञापन

आरोपी ने पुलिस पर लगाया दिल्ली से उठाकर लाने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
खन्ना। जिला पुलिस ने खन्ना के अमलोह रोड से एक नाइजीरियन को 400 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान जार्ज एन बोले निवासी नवादा उत्तम नगर दिल्ली के तौर पर हुई है। प्रेसवार्ता में डीएसपी खन्ना दीपक राय ने बताया कि सिटी थाना-2 के एसएचओ दविंदर सिंह और एएसआई कीमती लाल पुलिस पार्टी के साथ अमलोह रोड पर बने नगर काउंसिल के प्रेम भंडारी पार्क के पास गश्त कर रहे थे। उक्त व्यक्ति जीटी रोड की तरफ से पार्क की तरफ पैदल आ रहा था। वह पुलिस को देख पीछे मुड़कर भागने लगा। पुलिस को रोककर तलाशी ली तो उसकी पैंट की जेब में रखे लिफाफे में लपेटी 400 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। वह नशा कहां से लेकर आया और किसे सप्लाई करना था इस पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। वहीं नाइजीरियन ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि वह तो खन्ना आया ही नहीं। यहां की पुलिस उसे दिल्ली के उत्तम नगर से उठाकर लाई है। पुलिस ने इससे इंकार किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें