घर में घुसकर पड़ोसी ने तोड़ी टांग
पठानकोट। सरना स्थित घर में अपने पारिवारिक सदस्यों से बहस व्यक्ति को मंहगी पड़ गई। बहस सुनकर पड़ोसी उनके घर आ धमका और ऊंची आवाज में बात कर रहे व्यक्ति की टांग पर हॉकी से कई वार किए, हमले में व्यक्ति की टांग टूट गई। घायल को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घायल दीवान चंद की भाभी राजरानी ने बताया कि रविवार की शाम को घर में मामूली कहासुनी को लेकर दीवान चंद ने ऊंची आवाज बोलना शुरू कर दिया। इस दौरान उनके पड़ोस में रहता व्यक्ति हाकी लेकर उनके घर आ धमका। राजरानी का आरोप है कि आरोपी दीवान चंद के गले में हाकी डालकर गेट पर ले आया और हाकी मार कर तोड़ दिया और गाली गलौज की। सदर थाने के एएसआई रामभजन का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।