फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाहरी राज्यों से लाकर करता था हेरोइन की सप्लाई, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
14 ग्राम हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन

लुधियाना। बाहरी राज्यों से नशीले पदार्थ लाकर महानगर में सप्लाई करने के आरोप में थाना कूमकलां की पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को गांव छंदड़ा के पास नाकाबंदी के दौरान पकड़ा। आरोपी के कब्जे से 14 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। इस मामले में थाना कूमकलां की पुलिस ने गांव चौंता के रहने वाले रंजीत सिंह के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को शनिवार को अदालत में पेश किया। जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें