फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस हिरासत में ट्रक चालक से मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। परीक्षितगढ़ निवासी मुकेश शुक्रवार को परतापुर औद्योगिक क्षेत्र में ट्रक में माल लेकर गया था। शनिवार तड़के गाड़ी खाली हुई तो मुकेश गांव नरहाड़ा होते हुए हापुड़ रोड आ रहा था। वह गांव नरहाड़ा पहुंचा तो ट्रक रास्ते में पड़ी चारपाई से टकरा गई। ग्रामीणों ने मुकेश को वहां रोकने का प्रयास किया परंतु वह भाग निकला। वहीं, ग्रामीणों ने अपने वाहनों से ट्रक का पीछा किया। मुकेश मौका पाकर ट्रक सड़क पर छोड़कर थाने में घुस गया और जानकारी दी। वहां पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। थाने पहुंचे व्यक्ति ने स्वयं को भाजपा नेता बताते हुए मुकेश की पिटाई कर दी। इस पर पुलिस ने सख्ती दिखाई तो ग्रामीणों ने भाजपा नेताओं को बुलाने की धमकी दी। वहीं, इस बाबत एएसपी अमित आनंद का कहना है कि मारपीट करने की जानकारी नहीं है। यदि ऐसा हुआ है तो जांच करक ेकार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें