फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशीली गोलियां बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
बरनाला। थाना सदर बरनाला के तहत पड़ती पुलिस चौकी पक्खो कैंचियां की पुलिस ने 460 नशीली गोलियों समेत एक महिला को काबू किया है। पुलिस चौकी पक्खो कैंचियां के प्रभारी गुरपाल सिंह ने बताया कि जब वह गश्त के दौरान हाईवे से गांव जोधपुर को जाती लिंक रोड पर गए तो एक महिला जा रही थी। पुलिस को देखकर वह घबरा गई और इधर-उधर खिसकने लगी। जब उसको हिरासत में लेकर उसके हाथ में पकडे़ थैले की तलाशी ली गई तो उसके थैले से 460 नशीली गोलियां बरामद हुईं। उसकी पहचान गीता कौर निवासी कस्बा हंडियाया के तौर पर हुई है। उसे गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें