फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को बंदी बनाकर लूट के मामले में दूसरे दिन पुलिस के हाथ खाली

विज्ञापन
विज्ञापन
दुकान से लूट करने वालों का नहीं लगा सुराग
विज्ञापन

मानसा। गोशाला रोड पर कपड़ों की दुकान में घुसकर एक महिला पर तीन अज्ञात व्यक्तियों द्वारा महिला को बंदी बनाकर की गई नकदी व गहनों की लूट मामले में दूसरे दिन भी पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा। घटना को लेकर परिवार की ओर से पुलिस को दिए गए बयान में लुटेरों ने उनका करीब 14 तोले सोना, 8 लाख रुपये की नकदी लूट की सूचना दी है। इसकी पुलिस जांच कर रही है। थाना सिटी-1 मानसा की पुलिस ने महिला समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई तेज कर दी है। डीएसपी बलजिंदर सिंह पन्नू ने बताया किमामले को लेकर चार संदिग्ध लोगों की फोटो भी जारी की गई है। उनकी पहचान व पते के बारे में पूछा गया है। यह फोटो सोशल मीडिया पर भी जा की गई है। मामले में पुलिस की ओर से थाना सिटी-1 के मुखी अमनदीप सिंह व थाना सिटी-2 की सहायक मुखी सर्वजीत कौर समेत डीएसपी की टीम बनाई गई है जो बारीकी से मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें