फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यक्ति का नाम ले घर में घुसे लुटेरे, महिलाओं के उतरवाए गहने

विज्ञापन
विज्ञापन
मकान में घुसकर लूटे महिलाओं से गहने
विज्ञापन

अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज, पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। व्यक्ति का नाम लेकर घर में घुसे तीन लुटेरों ने दो महिलाओं से उसके जेवरात लूट लिए। जब तक महिलाएं कुछ कर पाती आरोपी फरार हो गए। उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद थाना डिवीजन छह की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मोहल्ला मुरादपुरा निवासी गीता की शिकायत पर अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

गीता की ओर से पुलिस के पास दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक रविवार की दोपहर को वह और उसकी ननद पूनम घर पर मौजूद थी। इसी दौरान तीन युवक आए और गीता के पति राजकुमार का नाम लेकर घर में घुस गए। आवाजें मारते हुए तीनों कमरे तक आ गए। आरोपियों ने दोनों को चाकू की नोंक पर ले लिया और उनके जेवरात उतार कर फरार हो गए। उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। जांच अधिकारी एएसआई बलबीर सिंह ने बताया कि गीता की शिकायत पर लूट का केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों के बारे में अभी कुछ पता नहीं चल पाया है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की जा रही है। जल्द ही आरोपियों का पता लगाकर गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें