फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अदालत ने डॉक्टरों का बोर्ड बना कर लड़की का मैडिकल करवाने के दिये आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
सभी केंद्र
विज्ञापन


गहने चोरी करने की आरोपी लड़की ने थर्ड डिग्री टार्चर का लगाया आरोप
अदालत ने डॉक्टरों का बोर्ड बनाकर लड़की का मेडिकल कराने के दिए आदेश
वकील के घर में गहने चुराने का है आरोप, गुप्तांगों पर करंट लगाने और नाक में पानी डालकर जुर्म कबूल कराने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
रोपड़। एक वकील के घर में गहने चोरी करने की आरोपी लड़की ने अदालत में पुलिस पर थर्ड डिग्री टार्चर करने के आरोप लगाए हैं। फिलहाल कोर्ट ने आरोपी लड़की का मेडिकल कराने के लिए डॉक्टरों का बोर्ड बनाने के आदेश दिए हैं। साथ ही अदालत ने लड़की का एक दिन का रिमांड खत्म होने पर उसे पांच दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेजा है। अदालत ने लड़की से काफी समय तक पूछताछ की, इसके बाद डॉक्टरों का बोर्ड बना कर मेडिकल कराने का आदेश दिया। गौरतलब है कि थाना सिटी पुलिस ने 26 जनवरी को लड़की पर एक घर से गहने चोरी करने के आरोप में केस दर्ज किया था। पुलिस ने आरोपी को 30 जनवरी को अदालत में पेश किया, जबकि लड़की के परिवार ने पुलिस पर आरोप लगाया था कि पुलिस ने 26 जनवरी से ही उसे गैर कानूनी तौर पर हिरासत में रखा है। एक दिन के पुलिस रिमांड के बाद वीरवार को पुलिस की ओर से आरोपी लड़की को जेएमआईसी हरीश कुमार की अदालत में पेश किया गया, जहां लड़की ने अपने वकील विशाल गोगिया की ओर से पेश किए बयान में पुलिस की ओर से झूठा केस दर्ज करने और जेंट्स पुलिस पर अत्याचार करने का आरोप लगाया है। इसके बाद जज ने सभी को अदालत के बाहर भेज दिया और लड़की से बातचीत की। इसके बाद कोर्ट ने लड़की को पांच फरवरी तक न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश सुनाया। जबकि डॉक्टरों का बोर्ड बनाकर लड़की का मेडिकल करवा अदालत में पेश करने का आदेश दिया। अदालत में यह कार्रवाई देर शाम छह बजे तक चलती रही। इस दौरान लड़की के पक्ष में उसके पारिवारिक सदस्यों समेत बड़ी संख्या में लोग भी थे।

एक सोने की चेने की रिकवरी दिखाई
उधर, मामले के आईओ दलजीत सिंह ने बताया कि आरोपी लड़की से अब तक लगभग चार तोले गहने बरामद हुए हैं। पुलिस ने वीरवार को अदालत में एक सोने की चेन की रिकवरी दिखाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी लड़की ने ये आरोप लगाए
मामले में आरोपी लड़की ने बताया कि जेंट्स पुलिस ने उसके साथ गंभीर अत्याचार किया और करंट भी लगाया गया। इसके अलावा लड़की ने पुलिस हिरासत में उसके गुप्त अंगों पर कथित रूप से करंट लगाने का आरोप लगाया। लड़की ने पुलिस पर यह भी आरोप लगाया कि पुलिस ने उसके नाक में पानी डालकर जुर्म कबूल करने के लिए मजबूर किया। करिश्मा ने कहा कि उसने कोई चोरी नहीं की और न ही उससे कोई रिकवरी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें