फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ामला सरपंच द्वारा दलित परिवार को पीटने का

विज्ञापन
विज्ञापन
बसपा ने हमलावरों पर मांगी 307 की कार्रवाई
विज्ञापन

सरपंच और अनुसूचित जाति के परिवार के बीच विवाद का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहगढ़ साहिब। पंचायती चुनाव के दौरान गांव डेरा मीर मीरा में नए साल की सुबह जीते एक कांग्रेस सरपंच और अनुसूचित जाति के परिवार के बीच मारपीट के मामले को सियासी रंगत मिलनी शुरू हो गई है। अस्पताल में अनुसूचित जाति के परिवार के पांच लोग उपचाराधीन हैं जबकि विरोधी पक्ष के सरपंच समेत तीन लोग भी इसी अस्पताल में दाखिल हैं।
बसपा के प्रदेशाध्यक्ष रछपाल सिंह राजू व पंजाब इंचार्ज शिव कुमार कल्याण पीड़ित परिवार का हाल जाने के लिए सिविल अस्पताल पहुंचे जहां पीड़ित परिवार की पीड़ित महिला गुरमेल कौर, कुलदीप सिंह, सुरजीत सिंह, गुरजीत कौर और लखवीर सिंह ने कहा कि कांग्रेसी सरपंच हरिंदर पाल सिंह ने 10-15 साथियों समेत उनके घर में दाखिल होकर परिवार के सभी सदस्यों को पीटा। पुलिस ने क्रास पर्चा दर्जा कर विरोधी पक्ष का बचाव किया है। बसपा प्रधान रछपाल सिंह राजू ने सभी पीड़ितों के पास जाकर उनको बनता इंसाफ दिलाने का भरोसा दिया।
विज्ञापन

राजू ने कहा कि वह स्थानीय पुलिस प्रशासन और डीजीपी पंजाब से आरोपी सरपंच पर धारा 307, 452 के तहत मामला दर्ज करने की मांग करते हैं। हम प्रशासन को एक दिन का समय देते हैं अगर धारा में इजाफा न हुआ तो वह रोड जाम करेंगे और पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता भी प्रदान करेंगे।
विज्ञापन

मौजूदा सरपंच हरिंदर पाल सिंह ने बताया कि विरोधी पक्ष उन पर झूठे आरोप लगा रहा है, दरअसल इन लोगों ने हारने के बाद फोन पर उन्हें घर बुलाकर देख लेने की धमकी दी और भद्दी शब्दावली का प्रयोग कर गाली गलौच भी किया। मैंने इसकी शिकायत फतेहगढ़ साहिब थाना में कर दी। थाने में भी विरोधी पक्ष का फोन आया था और झगड़े के लिए उसे उकसाया गया। सरपंच ने कहा कि वह लोग मुझे मारना चाहते थे, जब वह गांव के अन्य लोगों के साथ विरोधी पक्ष को शांत करने घर पहुंचे तो वहां 5-6 लोगों ने उन पर हमला कर दिया और बीचबचाव में विरोधी पक्ष और हमारे तीन लोगों को भी चोटें पहुंचीं।




फोटो कैप्शन-03जीबीजीपी01- फतेहगढ़ साहिब के सिविल अस्पताल में पीड़ित परिवार का हाल जानते हुए बसपा प्रदेश अध्यक्ष रछपाल सिंह राजू व अन्य।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें