फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिठाई खिलाने के बहाने घुसे घर में, की सामान चोरी करने की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
मिठाई खिलाने के बहाने घुसे घर में, चोरी करने की कोशिश
विज्ञापन

लुधियाना। नई बनी कोठी की मिठाई खिलाने के बहाने माडल टाऊन इलाके में एक घर में चोर घुस गए। मालकिन पानी लेने गई तो आरोपियों ने पीछे से सामान बिखेरना शुरू कर दिया। इसी दौरान महिला का बेटा वहां आ गया। चोरों को देख उसने शोर मचाया। लेकिन आरोपी वहां से फरार होने में कामयाब हो गए। मकान मालकिन ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद थाना मॉडल टाऊन की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मॉडल टाऊन एक्सटेंशन स्थित ब्लॉक डी निवासी सोनिया की शिकायत पर अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों का पता लगाने में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें