फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे के आदी युवक ने घर में फंदा लगा की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
नशे के आदी युवक ने लगाया फंदा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हलवारा। गांव हलवारा निवासी युवक ने सोमवार को घर में फंदा लगा लिया। मृतक के माता-पिता की पहले मौत हो चुकी है और बड़ा भाई विदेश में है। इसीलिए वह हवेली में अकेला रहता था। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार वह नशे करने का आदी था। वहीं उसके खिलाफ कई आपराधिक मामले भी दर्ज थे। अब वह सभी मामलों से बरी हो चुका था। इसीलिए विदेश जाने के लिए पासपोर्ट के लिए आवेदन किया था। लेकिन पासपोर्ट अथॉरिटी ने उसका आवेदन रिजेक्ट कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर धारा 174 के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव हलवारा निवासी राजदीप सिंह धालीवाल अपनी हवेली में अकेला रहता था। सोमवार की सुबह उसके कुछ दोस्त उससे मिलने के लिए हवेली पहुंचे। काफी इंतजार करने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला, तो उन्होंने आसपास के लोगों को एकत्र कर दरवाजा तोड़ दिया। अंदर जाकर देखा हवेली के एक कमरे की छत से राजदीप का शव लटक रहा था। इस घटना की सूचना तुरंत थाना सदर सुधार पुलिस को दी गई। थानेदार अशोक कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा। पुलिस ने मृतक की बुआ हरभान कौर के बयान पर धारा 174 के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। सूत्रों के अनुसार नशे की लत के कारण राजदीप अपने भाई से पैसों की मांग करता रहता था। रविवार को भी उसका भाई के साथ पैसों को लेकर विवाद हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें