फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो अलग अलग सड़क हादसों में दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो की मौत
विज्ञापन

नंगल। नंगल में बुधवार को दो सड़क हादसों में दो व्यक्तियों की मौत हो गई। जांच अधिकारी एएसआई किशोक चंद ने बताया कि बुधवार रात मोहल्ला राजनगर में स्थित वरूण देव मंदिर के निकट बाइक खड़ी कार से टकरा गई। जिससे बाइक सवार शशीदीन गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत बीबीएमबी अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवाने के उपरांत परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

दूसरा हादसा एमपी कोठी के निकट हुआ। यहां बाबा बड़भाग सिंह से माथा टेककर श्री आंनदपुर साहिब की और पैदल जा रहे श्रद्धालु लवजीत सिंह (27) पुत्र गुरमीत सिंह निवासी मलोट की एक अज्ञात बाइक की चपेट में आने से मौत हो गई। साथी श्रद्धालुओं की शिकायत के आधार पर अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें