फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसी विधायक डावर की फैक्टरी के साथ दुकान के ताले तोड़ लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक की फैक्टरी के साथ लगी दुकान के ताले तोड़ लाखों की चोरी
विज्ञापन

होजरी गुड्स की दुकान से 15 लाख से ज्यादा का सामान ले गए चोर
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। विधायक सुरिंदर डावर की फैक्टरी के साथ बनी डावर मार्केट में चोर गिरोह के सदस्यों ने देर रात होजरी गुड्स की दुकान को अपना निशाना बनाया। चोरों ने दुकान के ताले तोड़ कर अंदर पड़ा सारा सामान उठा लिया। जहां वारदात हुई, वहां से चंद ही कदमों पर थाना डिवीजन चार भी है। देर रात चोर गिरोह के सदस्यों ने करीब एक से डेढ़ घंटा दुकान के अंदर लगाया और दुकान के अंदर पड़े सामान को बोलेरो में लोड कर फरार हो गए। चोरी का पता उस समय चला जब दुकान मालिक सूरज भान और उसके बेटे अरुण कुमार दुकान पर आए। सूचना मिलने के बाद थाना डिवीजन चार की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आस-पास की दुकानों से सीसीटीवी फुटेज चेक की तो पता चला कि वारदात को अंजाम देने वाले चोर गिरोह के सदस्य तीन है और उनके पास बोलेरो गाड़ी है।
विज्ञापन

एके फैशन के मालिक सूरज भान के बेटे अरुण ने बताया कि विधायक डावर की फैक्टरी के बिल्कुल साथ डावर मार्केट है जहां पर उनकी होजरी गुड्स की दुकान है। बुधवार रात को भी वह दुकान बंद कर गए। देर रात को चोर गिरोह के सदस्यों ने ताले तोड़कर शटर उठाया। आरोपियों ने करीब एक से डेढ़ घंटे तक दुकान के अंदर से सारा सामान बलैरो गाड़ी में लोड कर लिया और फरार हो गए। थाना डिवीजन चार के एसएचओ सब इंस्पेक्टर सुरिंदर चोपड़ा ने बताया कि सीसीटीवी में सारी वारदात कैद हो चुकी है। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार वारदात को अंजाम देने वाले तीन आरोपी है और वारदात में बोलेरो गाड़ी का इस्तेमाल किया गया है। फिलहाल अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें