फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनाडा की पीआर दिलाने का दिया झांसा, ठगे चालीस हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
क्रासर
विज्ञापन

आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज
आरोपी की तलाश में जुटी है थाना डिवीजन आठ की पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। कनाडा की पीआर दिलाने का झांसा देेकर ठग ट्रेवल एजेंट ने पटियाला के व्यक्ति से 40 हजार रुपये ठग लिए। जब पीड़ित ने अपने पैसे वापस मांगे तो आरोपी ने उसे धमकियां देनी शुरू कर दी। पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस अधिकारियों को दी है।
विज्ञापन

जांच के बाद आरोप सही पाए गए और थाना डिवीजन आठ की पुलिस ने पटियाला के रहने वाले पलविंदर सिंह की शिकायत पर हैबोवाल के बच्चन नगर निवासी लवली राणा के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पलविंदर सिंह ने बताया कि वह पटियाला के गांव दुभान का रहने वाला है। वह विदेश जाना चाहता था तो उसने आरोपी लवली राणा का विज्ञापन अखबार में देखा। इसके बाद वह उसके साथ संपर्क में आया। आरोपी ने उसे घुमारमंडी स्थित सूर्या कांप्लेक्स में बुलाया और उसे कनाडा की पीआर दिलाने का झांसा दिया। इसके बाद आरोपी ने उससे 40 हजार रुपये की मांग की लेकिन बाद में आरोपी ने टाल मटोल शुरू कर दी। आरोपी ने उसका फोन उठाना भी बंद कर दिया। जब आरोपी से मिलकर अपने पैसे वापस मांगने की बात की तो आरोपी ने उल्टा उन्हें धमकियां देनी शुरू कर दी। इसके बाद उसने इसकी शिकायत पुलिस कमिश्नर को दी। पुलिस ने मामले की जांच की तो आरोप सही पाए गए। जांच अधिकारी ने कहा कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उसकी तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें