फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ने पति की बिमारी से परेशान, तो दूसरी ने संदिग्ध हालात में फंदा लगा दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
दो महिलाओं ने फंदा लगा जान दी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
महानगर में रविवार की रात को अलग-अलग इलाकों में दो महिलाओं ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। एक महिला ने अपने पति की बीमारी से परेशान होकर और दूसरी ने संदिग्ध हालात में जान दी है। संबंधित थानों की पुलिस ने जांच के बाद दोनों महिलाओं के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए।
लोहारा के रहने वाली मिनत खातून (27) का पति अमीरुदीन इलाके में ही स्थित एक निजी फैक्टरी में काम करता है। मिनत का एक पांच साल का बेटा भी है और वह दो महीने की गर्भवती भी है। अमीरुदीन पिछले कुछ दिनों से टीबी की बीमारी से ग्रस्त था। वह अपना इलाज करवा रहा था, लेकिन ठीक नहीं हो पा रहा था। इसे लेकर मिनत खातून परेशान चल रही थी। रविवार की रात को मिनत का पति और बेटा सो गया। उसने अपने कमरे में ही फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। घटना का पता सोमवार की सुबह चला जब उसका पति नींद से जागा। उसनेइसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद थाना डाबा की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने परिजनों के बयानों पर कार्रवाई कराने के बाद पोस्टमार्टम कराकर शव वारिसों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव ललतों कलां की रहने वाली कंचन (22) ने रविवार की देर रात को अपने घर में संदिग्ध हालात में फंदा लगाकर जान दे दी। घटना का पता उस समय चला जब उसका पति नींद से जागा। कंचन मूल रुप से नेपाल की रहने वाली थी। उसका पति मुरारी एक निजी फैक्टरी में काम करता था। उसकी दो महीने की बेटी है। कंचन पिछले कुछ दिनों से परेशान चल रही थी, वह परेशान क्यों थी, किसी को पता नहीं था। रविवार की रात को कंचन का पति सो गया। उसने अपनी बच्ची को सुलाया और खुद फंदा लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें