फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजुर्ग को खुदकुशी करने से बचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बरनाला। हरिगढ़ नहर में छलांग लगाकर सुसाइड करने वाले बुजुर्ग को युवकों ने पगड़ी की मदद से बचाया। बुधवार दोपहर बाद एक बिजली विभाग के सेवामुक्त बुजुर्ग कर्मचारी ने हरीगढ़ नहर में छलांग लगाकर सुसाइड करने की कोशिश की थी। बुजुर्ग गुरचरन सिंह पुत्र गुरदयाल सिंह निवासी सुनामी पत्ती लौंगोवाल ने बताया कि वह अपने परिवार से दुखी और परेशान है। इसके तहत उसने यह कदम उठाया है। हाईवे पेट्रोलियम के थानेदार सर्बजीत सिंह, हवलदार बंत सिंह व पाल सिंह ने मौके पर बताया कि मनजीत सिंह, गुरनाम सिंह, निर्मल सिंह, सतवीर सिंह ने चीखों की आवाज सुनते ही देखा कि बुजुर्ग नहर में डूब रहा है तो तुरंत ही अपनी पगड़ी खोलकर नहर में छलांग लगा दी। बुजुर्ग को बाहर निकाल लिया गया। बुजुर्ग ने बताया कि उनके पुत्र उनके साथ हर रोज झगड़ा करते हैं। इस कारण उन्होंने यह निर्णय लिया। पुलिस मुलाजिमों नेबुजुर्ग को उनके बेटी-दामाद और पौत्र को बुलाकर परिवार को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें