फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्नैचरों को देता था हेरोइन की खेप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
स्नैचरों को देता था हेरोइन की खेप, पुलिस ने किया गिरफ्तार
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से 11 ग्राम हेरोइन और 1350 नशीली गोलियां बरामद
आरोपी की निशानदेही पर चार स्नैचर भी हुए गिरफ्तार, लूटा हुआ सामान बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। हेरोइन की खेप लाकर स्नैचरों को सप्लाई करने वाले एक आरोपी को थाना बस्ती जोधेवाल की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को नूरवाला रोड पर गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने11 ग्राम हेरोइन और 1350 नशीली गोलियों के साथ साथ 29 हजार रुपये के करीब ड्रग मनी बरामद की है। पुलिस ने इस मामले में नूरवाला रोड स्थित बैंक कालोनी निवासी मोहम्मद इस्लाम के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चार स्नैचरों को भी गिरफ्तार किया जो नशा करने के लिए आरोपी इस्लाम से नशा लेते थे। स्नैचरों की पहचान आनंदपुरी निवासी नरिंदर सिंह उर्फ काका, कैलाश नगर निवासी सौरव वर्मा उर्फ सुनियारा, बावा कालोनी निवासी विशाल और लाजपत राय नगर निवासी तलविंदर सिंह उर्फ बेदी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने विभिन्न कंपनियों के 15 मोबाइल फोन के साथ साथ चोरी के दो वाहन भी बरामद किए है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है।
विज्ञापन

एडीसीपी गुरप्रीत सिंह सिकंद ने बताया कि थाना बस्ती जोधेवाल की पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी इस्लामखान काफी समय से हेरोइन तस्करी का धंधा कर रहा है। जिसके बाद पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 11 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर उसके कब्जे से 1350 नशीली गोलियों के साथ साथ 29 हजार के करीब ड्रग मनी बरामद की है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह गांव तलवंडी के रहने वाले सोनू से हेरोइन की खेप लेता है। जिसके बाद पुलिस ने वहां छापामारी की तो आरोपी पुलिस को देख कर फरार हो गया। पुलिस ने वहां से आठ ग्राम हेरोइन और एक बाइक बरामद किया। पुलिस ने आरोपी सोनू के खिलाफ थाना सलेम टाबरी में मामला दर्ज किया है। पुलिस पूछताछ में यह भी पता चला कि आरोपी गिरफ्तार किए गए स्नैचरों को हेरोइन सप्लाई करता था। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से भी चोरी का सामान बरामद किया। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार किए गए स्नैचर चोरी के बाइकों पर वारदात को अंजाम देते थे। आरोपियों ने दरेसी और उसके आसपास इलाके से वाहन चोरी किए थे। आरोपी इस्लाम खान के खिलाफ पहले भी महानगर के अलग अलग थानोनं में दो मामले दर्ज है। पुलिस आरोपी सोनू का पता लगाने में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें