ऑटो गैंग के तीन लुटेरे गिरफ्तार
हथियार के बल पर सवारियों से करते थे लूटपाट
लूट में इस्तेमाल किया गया ऑटो और अन्य सामान बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। हथियारों के बल पर ऑटो में बैठी सवारियों से लूटपाट करने वाले ऑटो गैंग के तीन सदस्यों को थाना पांच की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को मिलिट्री कैंप के पास नाकाबंदी के दौरान गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूट में इस्तेमाल किए जाने वाला ऑटो और अन्य सामान बरामद किया है।
आरोपियों की पहचान डुगरी के रहने वाले सुखबीर सिंह, अर्ष कुमार और रवि कुमार के रुप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों को रविवार अदालत में पेश किया। कोर्ट ने उन्हें पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी हुई है। पुलिस ने मिलिट्री कैंप के नजदीक नाकाबंदी की थी। इस दौरान उक्त आटो वहां से गुजर रहा था। पुलिस ने आरोपियों को रोक कर जांच। इस दौरान पता चला किआरोपी सवारियों से लूटपाट करते है। जांच अधिकारी तजिंदर सिंह ने बताया कि आरोपी रेलवे स्टेशन और बस अड्डे से सवारियों को उठा कर छोड़ने के बहाने सुनसान जगह पर ले जाकर लूट लेते थे। आरोपियों ने कुछ दिनों पहले बीएसएफ के जवान को लूटने की कोशिश की थी। हालांकि, जवान ने खुद को बचा लिया था। इसके बाद आरोपी वहां से भाग गए थे। पुलिस का कहना है कि शुरूआती पूछताछ में पता चला है कि आरोपी पहले भी कई वारदातें कर चुके है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। उनसे पूछताछ में अन्य वारदातें हल होने की उम्मीद है।