थाना सदर से चोरी का आरोपी हथकड़ी समेत फरार
गुरदासपुर। थाना सदर से रविवार की सुबह चोरी का आरोपी हथकड़ी सहित फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी जगतार सिंह उर्फ बब्बू पुत्र संतोख सिंह निवासी बथवाला बेरियां के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। एएर्सआई मनजीत सिंह ने बताया कि वह ड्यूटी पर तैनात था। आरोपी जगतार सिंह को चोरी के केस में गिरफ्तार किया गया था। आरोपी को अदालत में पेश करना था। सुबह होमगार्ड जवान सविन्द्र सिंह, बलकार सिंह, नाइट मुंशी शिंदा मसीह हवालात से बाहर निकालकर बाथरूम की तरफ ले जा रहे थे। इस दौरान आरोपी हथकड़ी सहित फरार होने में सफल हो गया। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करके उसकी तलाश की जा रही है।