13 हजार नशे की गोलियों के साथ दो काबू
हरियाणा से लाकर पंजाब में करते थे सप्लाई
संगरूर।
हरियाणा से लाकर पंजाब में नशे की गोलियां सप्लाई करने वाले दो लोगों को पुलिस ने काबू करके उससे 13 हजार से ज्यादा गोलियां बरामद की हैं।
एसएसपी मनदीप सिंह सिद्धू ने पत्रकारवार्ता में बताया कि सीआईए स्टाफ बहादुर सिंह वाला के एएसआई केवल कृष्ण पुलिस पार्टी समेत मूनक में घग्गर पुल के पास संदिग्ध वाहनों व लोगों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान शमशेर सिंह वासी चक्कू लदाना (हरियाणा और इंदर सिंह निवासी पाड़ला (हरियाणा) की तलाशी ली तो उनसे 13 हजार 200 नशे की गोलियां बरामद हुईं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ थाना मूनक में मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान यह बात सामने आई कि उक्त दोनों लोग यह गोलियां हरियाणा से लेकर आए थे और यहां सप्लाई करते थे।