फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन सौ ग्राम हेरोइन सहित दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
300 ग्राम हेरोइन सहित दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

हलवारा।आधा किलो हेरोइन, 610 ग्राम कोकीन और 30 लाख रुपये की ड्रग मनी के मामले में दो अन्य आरोपियों को बीते दिनों गिरफ्तार किया है। इसमें एक आरोपी लुधियाना के हैबोवाल और दूसरा नाईजीरिया का रहने वाला है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से 300 ग्राम हेरोइन बरामद की है। दोनों आरोपियों को शुक्रवार अदालत में पेश किया गया। वहां उन्हें चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।
विज्ञापन

एसएसपी देहात वरिंदर सिंह बराड़ ने जानकारी देते बताया कि कुछ दिन पहले रायकोट पुलिस नाकाबंदी के दौरान लुधियाना के हैबोवाल निवासी साहिल शर्मा उर्फ खुशहाल और चंद्र नगर निवासी गगन विज को आधा किलो एवं 610 ग्राम कोकीन के साथ गिरफ्तार किया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से तीस लाख की ड्रग मनी भी बरामद की थी। दोनों आरोपियों ने पुलिस रिमांड के दौरान खुलासा किया कि वह दिल्ली में रहने वाले नाइजेरियन इबूका और हैबोवाल निवासी दीपन गुप्ता इस तस्करी में शामिल है। पुलिस ने इस मामले में आगे जांच करते नाइजेरियन इबूका को दिल्ली और दीपन गुप्ता को लुधियाना से गिरफ्तार किया है। इनके पास से भी तीन सौ ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। पुलिस रिमांड के दौरान दोनों आरोपियों से पूरे नेटवर्क की जानकारी ली जाएगी, ताकी इस तस्करी में शामिल अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें