फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेशी कंपनी को भेजा कपड़ा, दूसरी कंपनी धोखे से ले गई पैसे

विज्ञापन
विज्ञापन
मेल आईडी के जरिए खाता नंबर ले कंपनी ने कर दिए पैसे ट्रांसफर
विज्ञापन

19270 डालर की धोखाधड़ी करने वाली कंपनी का पता लगा रही पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। जालंधर बाईपास के पास स्थित नागेश निट एंड वियर फैक्टरी की तरफ से विदेश में एक कंपनी को कपड़ा भेजा गया था। विदेशी कंपनी ने पैसे भेजने के लिए मेलकर खाता नंबर लिया लेकिन मेल आईडी में गलती लगने के कारण उक्त पैसे की रकम कोई और कंपनी ऐंठ कर ले गई। जब पैसे नहीं पहुंचे तो मालिकों ने विदेशी कंपनी के साथ संपर्क किया। तब उन्हें पता चला कि उनके साथ धोखा हो चुका है। उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद थाना सलेम टाबरी की पुलिस ने पूनम मेहरा की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों का पता लगाने में जुटी हुई है।
विज्ञापन

थाना सलेम टाबरी के एसएचओ इंस्पेक्टर विजय कुमार ने बताया कि नागेश निट एंड वियर ने विदेशी कंपनी को यहां से कपड़ा बेचा था। इसका बिल बनाकर कंपनी की तरफ से विदेशी कंपनी को भेज दिया गया था। विदेशी कंपनी की तरफ से उनके खाते में पैसे डाल दिए गए। किसी अज्ञात व्यक्ति की तरफ से उनकी कंपनी की मेल आईडी से मिलती जुलती मेल आईडी बनाई और हैक कर उनके खाते से 19270 डालर अपने खाते में ट्रांसफर करवा लिए। इंस्पेक्टर विजय कुमार ने बताया कि जब कपड़ा बेचने वाली कंपनी की तरफ से विदेशी कंपनी से संपर्क किया गया तो सारे मामले का पता चला। इसके बाद उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस के पास की। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद आरोपियों का पता लगा उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें