फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल वार्डन 17 हजार रुपए रिश्वत लेते काबू।

विज्ञापन
विज्ञापन
जेल वार्डन 17 हजार रुपये रिश्वत लेता काबू
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बरनाला।
विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने बरनाला जेल के वार्डन को एक हवालाती से 17 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ काबू किया है। ब्यूरो के स्थानीय यूनिट प्रभारी जीएस सिकंद ने कहा कि आरोपी हरमन सिंह के खिलाफ विजिलेंस एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। मंगलवार को उसे अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा।
बरनाला जेल में मोगा के गांव सैदोके निवासी वरिंदरजीत पर 2013 में हत्या का मामला दर्ज हुआ था। वह बरनाला जेल में सजा काट रहा है। कुछ दिन पहले मेडिकल छुट्टी लेकर वह गांव गया हुआ था। छुट्टी खत्म होने के बाद कुछ दिन देरी से जेल पहुंचे वरिंदरजीत को आरोपी ने कहा कि वह देर से आया है। उसे भगोड़ा करार दिया जाएगा। गौरतलब हो वरिंदरजीत ने पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट में जमानत के लिए गुहार लगाई थी। इसकी सुनवाई आगामी 27 तारीख को है। इसमें अड़चन लगाने के लिए आरोपी हरमन ने वरिंदरजीत को धमकी भी दी। इसके बाद दोनों के बीच सौदा 20 हजार में तय हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जैसे ही वरिंदरजीत ने सारी बात अपने पिता मेजर सिंह के पास पहुंचाई तो उन्होंने विजिलेंस ब्यूरो का दरवाजा खटखटाया। टीम ने सोमवार को बाद दोपहर जेल में ट्रैप लगाया। 17 हजार रुपये की राशि को अंदर भेजा गया। जो वार्डन के पास से बरामद की गई।

फोटो कैप्शन: 24बीएनएलपी85-प्रेसवार्ता में घटनाक्रम की जानकारी देते हुए विजीलेंस ब्यूरो विभाग के बरनाला युनिट प्रभारी जी.एस.सिंकद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें