फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूथ कांग्रेस के नेता के बेटे का खुदकुशी की कोशिश का वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
सभी केंद्र
विज्ञापन


कनाडा में लड़के ने लाइव होकर सुसाइड की कोशिश की
यूथ कांग्रेस नेता के बेटा फेसबुक पर हुआ लाइव
वीडियो वायरल, पिता को ठहराया जिम्मेदार
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। यूथ कांग्रेस लुधियाना के एक नेता के बेटे ने वीरवार को मानसिक तनाव में फेसबुक पर लाइव होकर खुदकुशी करने की कोशिश की। इस वीडियो में बेटा खुद को खत्म करने की बात कर रहा है तथा चाकू से नस काटते हुए दिख रहा है। नस काटने के बाद यह वीडियो बंद हो जाती है। यह युवक यूथ कांग्रेस के पूर्व प्रधान का बेटा युवराज है और कनाडा में रहता है। अभी तक उसके बारे में उम्र और अन्य जानकारी नहीं मिल सकी है। फेसबुक पर बच्चे ने इसके लिए उसने अपने पिता को जिम्मेदार ठहराया है। युवराज की फेसबुक आईडी से पता चला है कि वीरवार को दोपहर बाद उसने अपनी फेसबुक आईडी पर मूड आफ का स्टेटस डाला था। जिस पर उसके साथियों ने उसके मूड ऑफ का कारण भी पूछा। इस पर युवराज ने कहा कि ‘इनी परवाह ना करया करो यारो, कल दा की पता की हो जाणा मैनूं। फिर युवराज ने रिप्लाई किया कि ‘बस भाई वैसेे ही जी जिहा नहीं लगता पया, तोहाडी सारहया दी याद आ रही है’। जब दोस्तों ने हौसला रखने के लिए कहा तो युवराज ने रिप्लाई किया कि मैं होरा दी परवाह नीं करदा, जदों घर दा मैटर होवे ता उदो कुज वी समझ नहीं आंदा। इसके बाद उसने कहा कि जान नू हुण थोड़ी रह गई है वीरो। इस संबंध में जब युवराज के परिवार वालों को फोन कर संपर्क करने की कोशिश की तो उनसे संपर्क नहीं हो पाया। हालांकि फेसबुक से कुछ समय बाद यह वीडियो भी हटा दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें