फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामान लेने आई बच्ची के साथ डेयरी मालिक ने की छेड़छाड़

विज्ञापन
विज्ञापन
लुधियाना। डेयरी मालिका पर बच्ची से छेड़छाड़ करने का आरोप लगा है। थाना हैबोवाल पुलिस ने ने आरोपी डेयरी मालिक देव राज शर्मा के खिलाफ बच्ची की मां की शिकायत पर छेड़छाड़ और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को मंगलवार अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। जांच अधिकारी एएसआई भजन लाल ने बताया मां की शिकायत के मुताबिक उसकी एक आठ साल की बच्ची और छह साल की बच्ची रविवार को छुट्टी होने के कारण घर पर ही थी। दोपहर तीन बजे उसने दोनों बच्चियों को सामान लेने के लिए डेयरी प्रोडक्ट की दुकान पर भेज दिया। वहां आरोपी ने उसकी बड़ी बेटी के साथ छेड़छाड़ की और उसे धमकियां दी कि वह इस बारे में किसी को कुछ न बताए। घर पहुंचने के बाद पीड़िता की बहन ने सारी बात अपनी मां को बताई। इसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें