फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वोट बनाने वाले अधिकारी से दंपति ने किया दुव्र्यहार, फाड़े कागज और उतार दी पगड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
वोट बनाने वाले अधिकारी से दुर्व्यवहार कर फाड़े कागज
विज्ञापन

आरोपी दंपति ने पगड़ी उतारी, मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। लोकसभा चुनाव से पहले दो दिन में वोट तैयार करवाने के लिए लगाए गए कैंप में एक दंपति ने वोट बनाने वाले अधिकारी के साथ दुर्व्यवहार किया। आरोपियों ने उसके कागजात बिखेर दिए और पगड़ी उतार दी। इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। पुलिस ने प्रीत नगर के अमनदीप कुमार की शिकायत पर ख्वाजा कोठी चौक निवासी आदेश मनोचा और मोनिका मनोचा के खिलाफ सरकारी ड्यूटी में बाधा पहुंचाना, कागजात फाड़ना और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने की धारा के तहत मामला दर्ज किया है। अमनदीप सिंह की शिकायत के मुताबिक तीन मार्च को वोट बनाने का कैंप ख्वाजा कोठी चौक स्थित अग्रवाल धर्मशाला में लगा था। वह साथियों के साथ मिल वहां वोट बना रहे थे। इसी दौरान आरोपी का फोन आया और उनके साथी के साथ दुर्व्यवहार किया। कुछ समय बाद दंपति वहां आ गए। वहां आरोपियों ने सभी के साथ बदतमीजी की और कागज फाड़ दिए। आरोपियों ने धक्का-मुक्की कर अमन की पगड़ी उतार दी। जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपी दंपति फरार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें