त्रिपुरा की महिला 15 किलो अफीम समेत गिरफ्तार
ट्रक में साथी भी था सवार, दोनों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहगढ़ साहिब।
गोबिंदगढ़ पुलिस ने दक्षिण त्रिपुरा की एक महिला और पंजाब के जिला फतेहगढ़ साहिब निवासी एक व्यक्ति को ट्रक समेत 15 किलो अफीम बरामद की है।
सोमवार को एसएसपी अलका मीना ने प्रेसवार्ता में बताया कि गोबिंदगढ़ पुलिस ने यह कार्रवाई नेशनल हाईवे येस बैंक के पास से की है। आरोपी सरहिंद साइड से एक कैंटर में सवार होकर गोबिंदगढ़ की ओर आ रहे थे। पुलिस ने जैसे ही खाली कैंटर को रोका तो उसमें एक औरत और ट्रक चालक आपस में बातें करने लगे। शक होने पर पुलिस नो दोनों की पहचान पूछी तो ट्रक चालक ने अपना नाम बबली सिंह निवासी वाल्मीकि मोहल्ला नजदीक रेलवे स्टेशन सरहिंद पंजाब बताया। वहीं महिला ने अपना नाम रीना दास निवासी गांव जारूल डोरा थाना अगरतला जिला दक्षिण त्रिपुरा बताया।
डीएसपी मनप्रीत सिंह और एसएचओ कुलजीत सिंह के नेतृत्व में कैंटर में की गई छानबीन के दौरान चालक सीट के पीछे से एक काले रंग के भारी थैले में पड़े लिफाफे में से 7 किलो अफीम बरामद हुई। वहीं महिला रीना के पास रखी लाल रंग की अटैची में पड़े लिफाफों से 8 किलो अफीमे बरामद हुई। कुल मिलाकर दोनों से 15 किलो अफीम बरामद हुई है। पुलिस ने तुरंत दोनों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर उन्हें अमलोह की अदालत में पेश किया है। एसएसपी अलका मीना ने बताया कि दोनों आरोपियों का रिमांड हासिल किया जा रहा है। उनके द्वारा सप्लाई की जा रही अफीम के और सुराग रिमांड में हासिल किए जाएंगे।
एसएसपी अलका मीना ने यह भी बताया कि एसएचओ कुलजीत सिंह ने ढाई महीने में एक्साइज के 18 और एनडीपीएस एक्ट के 8 मामलों में बड़े स्तर पर नशे व शराब की रिकवरी की है। इससे पहले अमलोह में भी एसएचओ ने तीन नाइजीरियन से हेरोइन बरामद की थी। नाकाबंदी के दौरान एसएचओ कुलजीत सिंह, एएसआई बलविंदर सिंह, एएसआई जगदीप सिंह, हेड कांस्टेबल सज्जण सिंह, हेड कांस्टेबल सलामदीन, हेड कांस्टेबल समशेर सिंह, हेड कांस्टेबल बलबीर सिंह, कांस्टेबल मनेश कुमार, कांस्टेबल किरनजीत, कांस्टेबल स्वर्ण सिंह मौजूद थे।
फोटो कैप्शन:03जीबीजीपी01: फतेहगढ़ साहिब की एसएसपी अल्का मीना त्रिपुरा की महिला से बरामद अफीम के बारे में प्रेस को जानकारी देते हुए।
फोटो कैप्शन:03जीबीजीपी01ए: पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गई त्रिपुरा की महिला व साथी व्यक्ति।
फोटो कैप्शन:03जीबीजीपी01बी- गोबिंदगढ़ एसएचओ कुलजीत सिंह।
टीम वर्क के बिना अधूरी है सफलता
मंडी गोबिंदगढ़। थाना पुलिस मंडी गोबिंदगढ़ के एसएचओ कुलजीत सिंह ने ढाई महीने में बेहतर काम करके दिखाया है। इससे पहले पुलिस थाना अमलोह में अपनी सेवाएं दे चुके एसएचओ कुलजीत सिंह ने गत 4 जून को अमलोह इलाके से एक नाईजीरियन समेत 4 लोगों से आधा किलो हेरोइन बरामद कर चुके हैं। नशा तस्करों को दबोचने की मिल रही लगातार सफलता के बारे में एसएचओ कुलजीत सिंह ने कहा कि ये सफलता टीम वर्क के बिना अधूरी है। इंस्पेक्टर कुलजीत सिंह को इस बार 15 अगस्त पर विधानसभा के स्पीकर राणा केपी सिंह से नशे के खिलाफ सराहनीय कार्रवाई करने का विशेष तौर पर सम्मान मिल चुका है।
फोटो कै्प्शन:03जीबीजीपी02: जानकारी देते एसएचओ कुलजीत सिंह।