फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईलेट्स की छात्रा को गांव के युवक ने किया अगवा

विज्ञापन
विज्ञापन
नाबालिग को शादी का झांसा दे अगवा करने का आरोप
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। घर से क्लास के लिए निकली आइलेट्स की छात्रा को गांव के ही एक युवक ने शादी का झांसा देकर अगवा कर लिया। परिजनों को अपनी बच्ची के अगवा होने का उस समय पता चला जब वह उसे लेने के लिए गए। परिजनों ने काफी देर तक उसकी तलाश की। तब उन्हें पता चला कि नवजोत सिंह नाम का युवक शादी का झांसा देकर उसे अगवा करके ले गया है। सूचना मिलने पर थाना डेहलों की पुलिस ने नवजोत सिंह के खिलाफ किशोरी को अगवा करने का मामला दर्ज कर लिया है। किशोरी के पिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी बेटी मंडी अहमदगढ़ स्थित एक आइलेट्स इंस्टीट्यूट में पढ़ने जाती थी। 14 तारीख को वह पढ़ने गई हुई थी। उसे लेने के लिए उन्होेंने अपनी साली के बेटे परमिंदर सिंह को भेजा। जब परमिंदर सिंह ने इंस्टीट्यूट में जाकर पता किया तो पता चला कि उनकी बेटी वहां पर नहीं है। कुलदीप सिंह के मुताबिक उनको किसी ने बताया कि आरोपी उसको शादी का झांसा दे अगवा करके ले गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें