बच्चे को हवस का शिकार बनाया, मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहगढ़ साहिब/बस्सी पठाना।
बस्सी पठाना पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर 11 वर्षीय बच्चे से बुरी नियत रख जबरदस्ती हवस का शिकार बनाने का मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि जैसे ही वह अपने खेतों में अपने चाचा के बेटे के साथ सब्जी आदि लेने के लिए आई हुई तो खेतों में पहले से मौजूद आरोपी गुरदीप सिंह उसके चाचा के बेटे को पुचकार खेतों में बनीं एक मोटर वाले कमरे में ले गया जहां कमरे का दरवाजा बंद कर उसने बच्चे का मुंह बंद कर दिया और उसके कपड़े उतारें जैसे ही जबरदस्ती हवस का शिकार बनाने लगा तो बच्चे ने शोर मचा दिया जिसकी चीख पुकार सुनकर पास के खेत में काम कर रहे बच्चे के भाई ने कड़ी मशक्कत से मोटर वाले कमरे का दरवाजा खुलवा अपने भाई को गुरदीप सिंह के चुंगल से छुड़वा लिया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी युवक गुरदीप सिंह के खिलाफ पोक्सो एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच कर रहीं सब इंस्पेक्टर गुरदीप कौर ने बताया कि आरोपी गुरदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया है जिसे कल कोर्ट में पेश किया जाएगा।