फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीडीपीओ टेक्निकल अस्टिंट 5 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बीडीपीओ टेक्निकल असिस्टेट 5 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
विज्ञापन

आवास योजना की एवज में प्राथी से मांगी 20 हजार रिश्वत
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहगढ़ साहिब।
पटियाला रेंज के विजिलेंस ब्यूरो ने बीडीपीओ दफ्तर बस्सी पठाना में बतौर टेक्निकल एस्सिटैंट तैनात सत नरैण सिंगला को पांच हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। ये कार्रवाई विजिलेंस ब्यूरो के डीएसपी लखवीर सिंह ने तीन सरकारी गवाहों के आधार पर की है। मामले की जानकारी देते हुए विजिलेंस विभाग अधिकारियों ने बताया कि आरोपी सत नरैण सिंगला बीडीपीओ दफ्तर बस्सी पठाना में तैनात है। जिसने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत शिकायतकर्ता गुरिंदरजीत सिंह पुत्र जरनैल सिंह निवासी गांव लुहारी कलां बस्सी पठाना से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत कच्चे मकान को पक्का करने के लिए 20 हजार की पेशकश की थी।
इस आवास योजना के तहत गुरिंदरजीत सिंह को एक लाख बीस हजार रुपये पास हुए थे। जिसकी पहली किश्त 30 हजार रुपये जारी हो चुकी थी। दूसरी किश्त के रूप में सत नरैण सिंगला ने वेरिफिकेशन के बाद गुरिंदरजीत सिंह के पिता के बैंक खाते में 72 हजार रुपए राशि भेज दी और आखिरी किश्त 18 हजार रुपये जारी करने से पहले जारी कीं किश्तों की एवज में बीडीपीओ दफ्तर के टेक्निकल असिस्टेंट सत नरैण सिंगला ने गुरिंदरजीत सिंह से 20 हजार रिश्वत की पेशकश की, तो सौदा 10 हजार की दो किस्तों में तय हो गया। सत नरैण सिंगला ने पहली किस्त के रूप में जैसे ही 5 हजार की पहली किस्त देने के लिए सरहिंद स्थित एफसीआई गोदाम का पता बताकर पांच हजार राशि प्राप्त की तो सत नरैण सिंगला को विजिलेंस ने रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

विजिलेंस ने ये कार्रवाई शेडों गवाह दारा सिंह पुत्र अच्छर सिंह निवासी बहरामपुर थाना बेला श्री चमकौर साहिब, डॉ. दिलबर सिंह सहायक डायरेक्टर युवक सेवा, जिला फतेहगढ़, गुरप्रीत सिंह कार्यकारी अधिकारी मच्छी पालन विभाग अधिकारियों की मौजूदगी में की।
विज्ञापन


फोटो कैप्शन:08जीबीजीपी05: आवास योजना के तहत रिश्वत मांगने वाले बीडीपीओ दफ्तर बस्सी पठाना के टेक्निकल असिस्टेंट सत नरैण सिंगला को गिरफ्तार कर ले जाती हुई विजिलेंस विभाग की टीम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें