फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोखाधड़ी के मामले में दंपति के खिलाफ मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
धोखाधड़ी के मामले में दंपति के खिलाफ मामला दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मुल्लापुर दाखा (लुधियाना)। पैसों के लेन देन के चक्कर में धोखाधड़ी कर व्यक्ति से प्लाट के कागजात अपने नाम कराने के मामले में थाना दाखा की पुलिस ने गांव बद्दोवाल के अवतार सिंह की शिकायत पर इसी गांव के कुलविंदर सिंह और उसकी पत्नी हरप्रीत कौर के खिलाफ धोखाधड़ी सहित कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन

एएसआई निर्मल सिंह ने बताया कि अवतार सिंह द्वारा पुलिस के पास दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक उसकी पत्नी हरबिंदर कौर का बद्दोवाल में कुछ महिलाओं के साथ कमेटियों का लेन देन था। वह डिप्रेशन में चली गई और 15 अप्रैल 2015 को बिना बताए घर से चली गई। उसके जाने के कुछ दिन बाद ही कुलविंदर और उसकी पत्नी हरप्रीत कौर आए और कहा कि उसकी पत्नी ने उनसे पैसे उधार लिए थे। वह उनके पैसे लौटाएं या फिर अपना प्लाट उनके नाम पर करे। उसने अपना प्लाट आरोपियो ंके नाम लिख दिया और अस्टाम पर दस्तखत भी कर दिए। कुछ समय बाद अवतार सिंह की पत्नी वापिस आई तो उसने बताया कि उसने कुलविंदर सिंह से ढाई लाख रुपये दस प्रतिशत ब्याज पर लिए थे। इसके बदले में अपना 15 तोले सोना गिरवी रखा था। वह हर महीने दस प्रतिशत ब्याज देकर आती थी। ब्याज न दे पाने के कारण वह परेशान रहने लगी थी और चली गई थी। एएसआई निर्मल सिंह ने बताया कि पैसे देने के समय तय हुआ था कि जब हरबिंदर कौर वापस आएगी उसके बाद हिसाब होगा, तब तक दोनों पक्ष प्लाट का अपने तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं। इसी दौरान कुलविंदर और हरप्रीत ने एक साजिश के तहत हरबिंदर कौर और अवतार सिंह के खिलाफ विदेश भेजने के नाम पर 17 लाख रुपये लेने संबंधी शिकायत दे दी। जो जांच दौरान झूठी पाई गई। जिसके बाद साबित हो गया कि आरोपियों ने गलत तरीके से उनके प्लाट के कागजात अपना नाम कराए थे। निर्मल सिंह ने बताया कि दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें