फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विभिन्न सडक हादसों में एक महिला समेत चार लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हादसों में युवक की मौत, चार घायल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बठिंडा।
शहर में सोमवार को हुए विभिन्न सड़क हादसों में एक महिला समेत चार लोग घायल हो गए। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। घायलों की पहचान मनजिंदर कौर, जगसीर सिंह, जतिंदर सिंह और साकिब के तौर पर हुई है। जिले के गांव त्योना निवासी जसदीप सिंह अपने मां मनजिंदर कौर के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने ननिहाल गांव जस्सी पौ वाली जा रहा था। वह जब गांव नरुआना के पास पहुंचे तो एक अज्ञात कार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में जसदीप सिंह की मौके पर मौत हो गई और उसकी मां गंभीर रूप में घायल हो गई। घायल को सहारा जनसेवा संस्था के सदस्यों ने सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। वहीं जीटी रोड पर एक बेकाबू कार ने मोटरसाइकिल को टक्कर मारने के बाद एक एक्टिवा सवार को टक्कर मार दी। इससे मोटरसाइकिल चालक जगसीर सिंह निवासी फरीदकोट और जतिंदर सिंह निवासी लुधियाना घायल हो गए। इस तरह एक अन्य वाहन ने युवक साकिब को टक्कर मार दी। इससे उसको गंभीर चोटें आईं है। सभी घायलों को सहारा जनसेवा के सदस्यों नेे सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें