कनाडा भेजने के नाम पर 8.49 लाख ठगे
लुधियाना। युवती को कनाडा भेजने के नाम पर आरोपी ने 8.49 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित लड़की की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी गई शिकायत में माडल टाउन निवासी जैसमीन कौर ने बताया कि बसंत एवन्यू निवासी अमरदीप सिंह ने उसे कनाडा भेजने की बात कही थी। इसकी एवज में 8.49 लाख रुपये देने के लिए कहा। रुपये देने के बाद भी आरोपी इसके बाद न तो उसे कनाडा भेजा और न ही उसके रुपये वापस किए गए। बाद में आरोपी उसे चेक दे दिया, जोकि बैंक में लगाने पर बाउंस हो गया। थाना मॉडल टाउन पुलिस ने शिकायत की जांच के बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।