फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिफाइनरी ठेकेदार को पत्र लिखकर तीस लाख की फिरौती मांगने वाले दो टेंपू चालकों को पुलिस ने किया गिरफतार

विज्ञापन
विज्ञापन
रिफाइनरी ठेकेदार से रंगदारी मांगने में दो काबू
विज्ञापन

दो दिन पहले ठेकेदार को पत्र लिखकर मांगे थे तीस लाख रुपये
पुलिस गिरफ्त में आए दोनोें आरोपी करते हैं टेंपो चलाने का काम
अमर उजाला ब्यूरो
बठिंडा। तलवंडी साबो स्थित गुरु गोबिंद सिंह रिफाइनरी के ठेकेदार को दो दिन पहले एक पत्र लिखकर उससे तीस लाख रुपये की रंगदारी मांगने के आरोप में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। रिफाइनरी चौकी की पुलिस ने आरोपियों की पहचान नीरज कुमार और राजू सिंह निवासी रामां के तौर पर हुई है। आरोपी टेंपो चलाने का काम करते हैं।
रिफाइनरी पुलिस चौकी प्रभारी कृष्ण सिंह ने बताया कि आठ जून को आरोपी युवाओं ने रिफाइनरी के ठेकेदार प्रेम बांसल को पत्र भेजकर उससे तीस लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। साथ ही न देने पर ठेकेदार को जान से मारने की धमकियां दी थी। इस पर ठेकेदार ने तुरंत पुलिस को सूचना देते हुए पत्र सौंपा। इस के बाद पुलिस ने आरोपी टेंपू चालक नीरज कुमार और राजू सिंह को रामां के नजदीक से रविवार को गिरफतार कर लिया । चौंी प्रभारी ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार प्राथमिक जांच में सामने आया कि दोनों युवाओं ने एक हिंदी फिल्म देखी थी जिसमें एक ठेकेदार को डरा धमका कर उससे रंगदारी हासिल की जाती है। उसी आइडिया के आधार पर दोनों ने ठेकेदार को धमकी भरा पत्र लिखकर रंगदारी मांगी थी। पुलिस के अनुसार दोनों रातों रात अमीर बनने के लिए ही ठेकेदार से रंगदारी मांगी थी ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें