फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल साइट पर गलत आईडी बना युवती की डाल दी अश्लील फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
फेसबुक पर गलत आईडी बनाकर युवती की अश्लील फोटो डाली
विज्ञापन

मेसेंजर और व्हाट्सएप पर दी धमकियां, आरोपी गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
फेसबुक पर गलत आईडी बनाकर एक युवक ने युवती की अश्लील फोटो बनाकर उसे अपलोड कर दिया। उसके बाद आरोपी ने लड़की के मेसेंजर पर उसे धमकियां दी और ब्लैक मेल करना शुरू कर दिया। जब युवती ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसे व्हाट्सएप नंबर पर धमकियां देनी शुरू कर दी। युवती ने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी। परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर बरनाला के अमर नगर निवासी वरुण सिंगला के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। उसे सोमवार को अदालत में पेश किया गया। वहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
विज्ञापन

पीड़िता के परिजनों ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने उसकी बेटी के नाम से एक गलत आईडी बनाई। उसकी बेटी की फेसबुक आईडी से फोटो लेकर उसकी अश्लील फोटो तैयार कर उसे अपलोड कर दिया। इस पर आरोपी ने अश्लील मैसेज भी लिखे। आरोपी ने उसकी बेटी के मेसेंजर पर उसे धमकियां भी दीं और उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। आरोपी ने उसे धमकियां दी कि वह उसकी फोटो इंटरनेट और इंस्टाग्राम पर भी अपलोड करेगा। थाना सलेम टाबरी के एसएचओ इंस्पेक्टर अमनदीप सिंह बराड़ ने कहा कि पुलिस ने आरोपी को बरनाला से जाकर ही गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को सोमवार अदालत में पेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें