फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लाइंड बच्ची के साथ स्कूल टीचर ने की छेड़छाड़

विज्ञापन
विज्ञापन
लुधियाना। ब्लाइंड स्कूल में पढ़ने वाली आठवीं की छात्रा के साथ स्कूल टीचर ने छेड़छाड़ की। बच्ची की मां की शिकायत पर थाना पीएयू पुलिस ने स्कूल टीचर हिमांशु रंजन के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपी की तलाश में छापामारी करने में जुटी है। मां की शिकायत के मुताबिक उसकी बच्ची की आंखों की रोशनी बिल्कुल नहीं है। वह ब्लाइंड स्कूल में आठवीं कक्षा की छात्रा है। आरोपी हिमांशु रंजन उसका क्लास टीचर है। 23 अप्रैल को वह कक्षा में बैठी थी। आरोपी उसके पास आकर बैठ गया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। पीड़िता ने किसी तरह से खुद को छुड़वा लिया। अगले दिन फिर आरोपी ने बच्ची के साथ छेड़छाड़ की। पीड़िता ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर भगवंत कुमार ने बताया कि आरोपी टीचर की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें